टी-20 विश्व कप में भारत के साथ खेलेगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश और श्रीलंका के समझाने के बाद इस मैच के बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है। इसके साथ ही टूर्नामेंट में जारी गतिरोध भी खत्म हो गया है। पाकिस्तान सरकार ने एक विज्ञप्ति जारी कर […]

Continue Reading

अंडर-19 वनडे विश्व कप भारत चैंपियन

हरारे/नई दिल्ली। बिहार के समस्तीपुर से निकले लड़के वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को ऐसा तूफान मचाया कि भारतीय अंडर-19 टीम छठी बार विश्व चैंपियन बन गई। युवा ब्रिगेड के जग जीतने के बाद अब बारी सीनियर टीम इंडिया की है, जो टी-20 विश्व कप में शनिवार को अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। […]

Continue Reading

तो क्या रूस-अमेरिका के बीच फिर बढ़ेगी परमाणु हथियारों की होड़

वाशिंगटन। अमेरिका-रूस के बीच परमाणु हथियारों की होड़ को सीमित करने के लिए 16 साल पहले हुई न्यू स्टार्ट संधि आज (गुरुवार) को खत्म हो रही है। इससे वैश्विक खतरा बढ़ सकता है। पोप लियो ने भी अमेरिका और रूस से अपील की है है कि इस समझौते को खत्म होने से बचाया जाना चाहिए. उन्होंने […]

Continue Reading

रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी, चार गिरफ्तार

मुंबई। फिल्मकार रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर गोलीबारी के मामले में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती जांच में इन लोगों के लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर के साथ जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस के […]

Continue Reading

मनप्रीत विवाद पर हॉकी इंडिया बनाम कोच फुल्टन, इस्तीफे तक पहुंचा मामला

  नई दिल्ली।भारतीय हॉकी में एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है, जहां अनुभवी मिडफील्डर और पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह को अनुशासनहीनता के आधार पर संभावित खिलाड़ियों की कोर सूची से बाहर किए जाने पर मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस फैसले से आहत फुल्टन इस्तीफा देने तक को तैयार […]

Continue Reading

विश्व कप से पहले जीत के साथ विदाई की कोशिश में टीम इंडिया, निर्णायक नहीं लेकिन अहम मुकाबला

तिरुवनंतपुरम। भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में जीत के साथ अपने अभियान का समापन करना चाहेगी। भारत पहले ही इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है, लेकिन पिछले मैच में मिली हार के बाद टीम प्रबंधन और खिलाड़ी कोई ढील […]

Continue Reading

डिकॉक का ऐतिहासिक शतक, दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज पर किया कब्जा

सेंचुरियन। दक्षिण अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने अपने 100वें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को यादगार बनाते हुए शानदार शतक जड़ा और अपनी टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में अजेय बढ़त दिला दी। दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की […]

Continue Reading

ईरान पर मंडरा रहा है खतरा, एक और अमेरिकी जंगी बेड़ा उसकी ओर बढ़ा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर दबाव बनाते हुए मंगलवार को कहा कि हमारा एक और जंगी बेड़ा तेहरान की ओर बढ़ रहा है। हमें उम्मीद है कि वो हमारे साथ समझौता करेंगे। ट्रंप, ईरान पर लगातार शिकंजा कस रहे हैं और उसके आसपास अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना […]

Continue Reading

ट्रंप ने अमेरिका के नक्शे में ग्रीनलैंड को दिखाया

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जे को लेकर जिद बढ़ती जा रही है। उन्होंने सोमवार को अमेरिका के नए नक्शे में ग्रीनलैंड को शामिल करते हुए तस्वीर पोस्ट की। वहीं ग्रीनलैंड पर डेनमार्क के साथ बढ़ते विवाद के बीच अमेरिका ने नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (नॉर्ड) का एक सैन्य विमान ग्रीनलैंड […]

Continue Reading

भारत को गाजा पीस ऑफ बोर्ड में शामिल होने का निमंत्रण

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को भारत के पास गाजा पीस ऑफ बोर्ड में शामिल होने का न्योता भेजा। हालांकि अभी तक नई दिल्ली की इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह बोर्ड गाजा में चल रहे संघर्ष को खत्म करने और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बनाया जाना है। विश्व […]

Continue Reading