बिहार विधानसभा बैलगाड़ी से पहुंचे विधायक अमित कुमार

आरा गया छपरा दानापुर पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर मुख्य समाचार सासाराम

पटना। राजेन्द्र तिवारी

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हुआ। बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना बैलगाड़ी पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे। उन्हें विधानसभा के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जाने से रोक दिया। अमित अपनी बैलगाड़ी के साथ विधानसभा भवन तक जाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि विधायक बड़ी-बड़ी कारों में आते हैं उन्हें आपलोग नहीं रोकते और मैं किसानों की सवारी बैलगाड़ी पर आया हूं तो रोक रहे हैं। सुरक्षाकर्मी अमित कुमार की दलील से नहीं माने। इसके बाद अमित बैलगाड़ी से उतरे और पैदल विधानसभा भवन पहुंचे।

Leave a Reply