प्रवासियों का नया ठिकाना अमेरिका

उत्तराखंड लाइव नैनीताल मुख्य समाचार

देहरादून, अर्पणा पांडेय । दुनिया का सबसे संपन्न मुल्क अमेरिका विश्व के 4.78 करोड़ प्रवासियों का ठिकाना है। प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में प्रवासियों की संख्या बढ़कर 4.78 करोड़ हो गई है। वर्ष 2022 की तुलना में इसमें 1.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी प्रवासियों में सबसे ज्यादा भागीदारी मेक्सिको, भारत, चीन जैसे देशों की है। अमेरिका की कुल आबादी करीब 33.33 करोड़ है।
रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में बीते 20 वर्षों में प्रवासियों की संख्या में अबतक का ये सबसे बड़ा इजाफा है। अमेरिका की कुल आबादी में प्रवासियों की भागीदारी 14.3 फीसदी है। वर्ष 1970 की तुलना में इसमें 4.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 1910 के बाद अमेरिका में प्रवासियों की जनसंख्या अपने सर्वाधिक स्तर पर है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के अमेरिका पहुंचने की दर में तेजी दिख रही है। वर्ष 2022 में अकेले 1.45 लाख भारतीय अमेरिका पहुंचे हैं। क्षेत्रीय स्तर पर अमेरिका की कुल आबादी में एशियाई प्रवासियों की आबादी 28 फीसदी है। मेक्सिको को छोड़कर लैटिन अमेरिकी लोगों की आबादी 27 फीसदी है। प्रवासियों को अमेरिका के पांच शहर ज्यादा पसंद आ रहे हैं। कैलिफोर्निया में प्रवासियों की कुल आबादी 1.04 करोड़ है। टेक्सास, फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और लॉस एंजलिस में प्रवासी लोगों की संख्या अधिक है। अमेरिका में बसे भारतीय लोगों के साथ दक्षिण एशियाई लोगों के पास स्नातक या उससे ऊपर की डिग्री है और वे अच्छी नौकरियों में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *