जम्मू कश्मीर में बारूदी सुरंग विस्फोट में मेरठ का अग्निवीर शहीद

अभी अभी देश राज्य राज्य समाचार

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में मेरठ के जानी ब्लॉक के पस्तरा गांव निवासी अग्निवीर ललित कुमार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि कृष्णा घाटी के क्षेत्र में गश्त के दौरान एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ, जिसमें ललित कुमार की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक जेसीओ है, जिसे सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जीओसी व्हाइट नाइट कोर और सभी रैंक ने 7 जाट रेजिमेंट के अग्निवीर ललित कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने कृष्णा घाटी ब्रिगेड के क्षेत्र में गश्त के दौरान एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सर्वोच्च बलिदान दिया। ललित कुमार के गांव में सेना की ओर से सूचना मिलते ही शोक व्याप्त हो गया। वह 2023 में सेना में भर्ती हुए थे। तब से वह लगातार सीमा की सुरक्षा में तैनात रहे।

Leave a Reply