अभिनेता गोविंदा ने ऋषिकेश में मां गंगा के दर्शन किए

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य राष्ट्रीय वाराणसी हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

अभिनेता गोविंदा मां गंगा का आशीर्वाद लेने ऋषिकेश पहुंचे। गोविंदा को तीर्थनगरी इतनी भा गई कि भविष्य में फिल्म की शूटिंग की योजना बना डाली। कुछ देर तीर्थनगरी में रहने के बाद गोविंदा हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। बृहस्पतिवार को तीर्थनगरी पहुंचे अभिनेता गोविंदा ने मुनिकीरेती के रामझूला, स्वर्गाश्रम का भ्रमण किया। रामझूला पुल से मां गंगा के मनमोहक नजारों का आनंद उठाया। इसके बाद वह मुनिकीरेती स्थित होटल में मक्के की रोटी, सरसों के साग का स्वाद चखा।
गोविंदा बोले तीर्थनगरी से उनका पुराना नाता रहा है। जब भी मौका मिलता है वे भ्रमण करने पहुंच जाते हैं। बताया कि उनका यह निजी दौरा है। वह जीवनदायिनी मां गंगा का आशीर्वाद व पसंदीदा स्थल पर जीवन के कुछ पल बिताने को यहां पहुंचे हैं।

Leave a Reply