बिहार में महिला सशक्तीकरण का नया दौर 14 नवंबर के बाद : मोदी

दानापुर पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बिहार में महिला सशक्तीकरण का नया दौर 14 नवंबर के बाद शुरू होगा। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ की वैसी महिलाओं की सूची बनाएं, जिन्हें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दस हजार रुपये की राशि नहीं मिली है। 14 नवंबर के बाद नई सरकार बनने पर इन महिलाओं को दस हजार का भुगतान होगा।
प्रधानमंत्री गुरुवार को नमो एप के माध्यम से बिहार के एनडीए कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और एनडीए की सरकार ने बहुत मेहनत से बिहार को अंधेरे से बाहर निकाला है। अब, बिहार के लोग राज्य में जंगलराज को वापस नहीं आने देंगे। जंगल राज की चर्चा अगले सौ वर्षों तक होगी। राजद शासन के 15 सालों में बिहार की दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद किया। आज बिहार में जंगल राज नहीं, बल्कि जन विश्वास का राज है। नौजवान अब भविष्य की ओर देख रहे हैं। बिहार के मतदाता बड़ी बहुमत से फिर एनडीए सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने महागठबंधन को अपने पूरे संवाद के दौरान लठबंधन ही कहा। उन्होंने बिना किसा का नाम लिये कहा कि लठबंधन के दिल्ली और बिहार के नेता जमानत पर हैं। जमानत पर बाहर रहने वाले बिहार का भला कैसे करेंगे? उन्होंने यह भी कहा कि लठबंधन के अन्य राज्यों में सहयोगी पार्टियां बिहार के लोगों से नफरत करती हैं। कांग्रेस और राजद से बिहार के लोगों को इसका जवाब मांगना चाहिए। बिहार के पांच लोगों को प्रधानमंत्री से अपनी कहने का भी मौका मिला।

Leave a Reply