अमरनाथ एक्सप्रेस में डॉग कर रहा था सफर, जाने फिर क्या हुआ

उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

लखनऊ, राजेंद्र तिवारी।
गोरखपुर से जम्मूतवी जा रही अमरनाथ एक्सप्रेस (12587) के ऐसी कोच में डॉगी के सफर करने वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में थर्ड एसी कोच में यात्रियों के बीच मिडिल बर्थ पर कुत्ता लेटा हुआ है, उसकी सहूलियत के लिए उसे कंबल और चादर भी उपलब्ध कराया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने इसकी जांच शुरू करा दी है।
वायरल वीडियो गोरखपुर से जम्मूतवी जा रही अमरनाथ एक्सप्रेस (12587) का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक, इस ट्रेन के कोच बी-6 में एक बर्थ पर पालतू डॉग ने गोरखपुर से लखनऊ तक यात्रा की। कोच अटेंडेंट ने डॉग के पालक को चादर और कंबल भी उपलब्ध कराया। थर्ड एसी कोच में 51 नंबर बर्थ पर एक पालतू कुत्ता लेटा हुआ था। वीडियो जिस दिन का बताया जा रहा है कि उस दिन यह बर्थ किसी पुष्पा गौर के नाम से बुक थी। उसी कोच में 55 नंबर बर्थ भी पुष्पा के नाम आरक्षित थी। दोनों बर्थ गोरखपुर से लखनऊ तक की यात्री के लिए आरक्षित कराई गई थी। बताया जा रहा है कि सफर के दौरान कोच में बर्थ पर कुत्ते को ले जाने पर कुछ यात्रियों ने आपत्ति भी जताई, इसके बावजूद टीटीई या किसी अन्य रेलवे स्टॉफ ने उसे नहीं हटाया। डॉग की मालकिन का कहना था कि टिकट भी उन्होंने लिया है। इसके बाद किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। स्टेशन निदेशक अमनदीप गुप्ता का कहना है कि एसी थ्री कोच में अगर किसी ने कुत्ते को लेकर सफर किया है तो यह नियम के खिलाफ है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply