संत अतुलानंद स्कूल में जुटे 500 कैडेट करेंगे एडवेंचर ट्रेनिंग

उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय वाराणसी

वाराणसी। संत अतुलानंद स्कूल में 100 यूपी बीएन एनसीसी वाराणसी की ओर से दस दिवसीय 316वीं एनसीसी कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप में वाराणसी और जौनपुर के 18 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 500 से अधिक जूनियर एवं सीनियर कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं।
एनसीसी अफसर मोहम्मद इमरान अंसारी ने बताया कि दस दिवसीय शिविर मेंकैडेटों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें शस्त्र प्रशिक्षण, ड्रिल, एडवेंचर ट्रेनिंग, लीडरशिप, हेल्थ एंड हाइजीन, जीवन में खेल का महत्व, राष्ट्रीय सुरक्षा में युवा का महत्व, राष्ट्र एवं शिक्षा, योग का महत्व, पर्यावरण, और आर्म्ड फोर्सज जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। इस शिविर के माध्यम से कैडेटों को न केवल शारीरिक प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि वे नेतृत्व, अनुशासन, और टीम वर्क के गुण भी सीखेंगे। यह शिविर युवाओं को एक मंच प्रदान करेगा जहां वे अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकें और अपने भविष्य को आकार दे सकें। इन प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से कैडेटों को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ ही मानसिक और भावनात्मक रूप से भी सशक्त बनाने की कोशिश की जाएगी।

कैंप कमांडेंट राकेश रोशन ने शिविर का शुभांरभ करते हुए कहा कि कैडेटों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए ट्रेनिंग दी जाएगी। शिविर के दौरान होने वाली गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा, ताकि कैडेटों को उनके कौशल और क्षमता के अनुसार उचित मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान किया जा सके। एनसीसी के माध्यम से कैडेटों को सेना की बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे सेना में अपना कैरियर बनाने के लिए तैयार हो सकें। इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट संजेश राय, समस्त एनसीसी अधिकारी डीएन सिंह, उषा बालचंदानी, निर्भय कुमार, मोहम्मद इमरान अंसारी, राजकुमार जायसवाल एवं सभी पीआई स्टाफ उपस्थित थे। इन गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कैडेटों के उत्साह और आत्मविश्वास को और भी बढ़ाया।

 

Leave a Reply