पटना में बीएमपी जवान से 2 लाख की लूट

पटना बिहार लाइव राज्य समाचार

पटना। राजेन्द्र तिवारी

राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े 2 लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना बीएमपी तालाब के पास की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीएमपी जवान शशिकांत जगदेव पथ स्थित एसबीआई से 2 लाख रुपए निकालकर ऑटो से फुलवारी शरीफ स्थित अपने घर लौट रहा था। बीएमपी तालाब के पास ऑटो ड्राइवर ने दूसरे सवारी को उतारने के लिए जैसे ही ऑटो रोका बाइक सवार दो अपराधियों ने जवान के पास से रुपए से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
जवान ने काफी दूर तक अपराधियों का पीछा किया लेकिन वे तब तक काफी दूर निकल चुके थे। बीएमपी जवान ने तत्काल घटना की जानकारी एयरपोर्ट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सचिवालय डीएसपी राजेश कुमार प्रभाकर और एयरपोर्ट थाना प्रभारी सनोवर खान मौके पर पहुंचे और इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply