झील में मिली 115 साल पुरानी हीरे की अंगूठी

अंतरराष्ट्रीय

टेक्सास। ब्लू डाइवर सर्च एंड रिकवरी टीम के एक गोताखोर ने टेक्सास की पॉसम किंगडम झील से एक खोई हुई हीरे की अंगूठी खोज निकाली। यह अंगूठी 115 साल पुरानी थी। यह जैकओ लिन पेज नाम की महिला की शादी की अंगूठी थी। वह वहां अपने बेटे की बेसबॉल टीम के साथ घूमने गई थीं।
उनकी अंगूठी झील में गिर गई थी। फिर टीम के सभी सदस्य और उनके माता-पिता और दादा-दादी ने मिलकर खोज की, लेकिन अंगूठी नहीं मिली। इसके बाद रयान प्रिगमोर नाम के एक पेशेवर गोताखोर को बुलाया गया। तेज हवा और तूफानी पानी की वजह से पहले दिन उसे सफलता नहीं मिली। अगले दिन उन्होंने दोबारा खोज की और अंगूठी की फोटो भेजकर बताया कि यह मिल गई है।
जैकओ लिन ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैंने खुद को इसके लिए तैयार कर लिया था कि अंगूठी अब नहीं मिलेगी और मैं इसे दोबारा कभी नहीं देख पाऊंगी। मेरी अंगूठी मेरे लिए बहुत खास है और मैं समझ नहीं पा रही थी कि मैं इसके बिना कैसे रहूंगी। लेकिन जब मुझे पता चला कि ये मुझे वापस मिल रही है तो मैं बहुत खुश हूं।

Leave a Reply