नमामि गंगे और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में स्लोगन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, छात्राओं के उत्साह ने बांधा समा

उत्तराखंड लाइव नैनीताल राष्ट्रीय

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में ‘हर घर तिरंगा’ के अंतर्गत स्लोगन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

हल्द्वानी, 14 अगस्त — राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत स्लोगन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा की अध्यक्षता में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने कहा, तिरंगा हमारे देश की आत्मा और एकता का प्रतीक है। इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि उनकी रचनात्मक क्षमता को भी निखारती हैं।

नोडल अधिकारी नमामि गंगे एवं प्रभारी एनएसएस डॉ0 रितुराज पंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ते हैं और उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व का बोध कराते हैं।
निर्णायक मंडल में डॉ0 दिनेश चंद्रा, डॉ0 रेखा जोशी और डॉ0 फकीर सिंह सम्मिलित रहे। उन्होंने विजेताओं के चयन में रचनात्मकता, विषय की प्रासंगिकता, संदेश की स्पष्टता, कलात्मक कौशल और भावनात्मक प्रभाव को मुख्य आधार बनाया। निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक कृति में गहरी देशभक्ति की भावना झलक रही थी, जिससे निर्णय लेना चुनौतीपूर्ण रहा।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे –

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता:

प्रथम — अंजलि दुर्गापाल
द्वितीय — सुप्रिया बिष्ट
तृतीय — ऋषिका

स्लोगन प्रतियोगिता:

प्रथम — प्रियंका कांडपाल
द्वितीय — ईशा मेहरा
तृतीय — बबीता चिलवाल
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने किया।

Leave a Reply