उत्तराखंड में नामी कंपनियां बेरोजगारों को दे रही नौकरी का ऑफर

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल मुख्य समाचार हरिद्वार

देहरादून।अनीता रावत

नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका है। टिहरी जिला सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेला लगाया जा रहा है। 15 फरवरी को रोजगार मेले में राष्ट्रीय बहुराष्ट्रीय कंपनियों में करीब 2500 बेरोजगारों को विभिन्न पदों पर नौकरी मिलने की उम्मीद है।
जिला सेवायोजन विभाग की ओर से बौराड़ी के पीआईसी मैदान में वृहद रोजगार मेला लगाया जा रहा है। मेले में रोजगार पाने के लिए अब तक करीब 200 अभ्यर्थियों ने सेवायोजन विभाग में अपना पंजीकरण कराया है। इस संबंध में सेवायोजन अधिकारी विक्रम ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फार्म प्रत्येक बीडीओ और एसडीएम कार्यालय को भेजे गए हैं। इसके अलावा सेवायोजन कार्यालय में भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

Leave a Reply