उत्तराखंड के चारधाम यात्रियों को राहत

उत्तराखंड लाइव गढ़वाल देहरादून राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत।

चार धाम तीर्थ यात्रियों के लिए सरकार की ओर से यात्रा को सुविधाजनक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही चार धाम यात्रा के श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। टिहरी गढ़वाल मोटर्स कारपोरेशन ने आगामी चार धाम यात्रा के दौरान बसों का किराया नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। इस संबंध में कॉरपोरेशन के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि यह निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले वर्ष के ही किराए पर कंपनी अपनी बसों को चलाएगी। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को काफी सुविधा होगी।

Leave a Reply