डॉ0 आभा शर्मा को प्रिंसिपल ऑफ द ईयर 2024-25 का सम्मान

उत्तराखंड लाइव नैनीताल मुख्य समाचार

 

नवोन्मेषी प्रयासों के लिए डॉ0 शर्मा को मिला यह सम्मान

हल्द्वानी, गौरव जोशी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी की प्राचार्या प्रो. डॉ. आभा शर्मा को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण और छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए सतत प्रयासों के लिए “प्रिंसिपल ऑफ द ईयर 2024-25” के सम्मान से नवाजा गया है।

यह सम्मान साइंटिफिक इंटरनेशनल पब्लिशिंग हाउस (SIPH), चेन्नई द्वारा प्रदान किया गया है, जो कि भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के अंतर्गत पंजीकृत संस्था है।

प्रो. डॉ. आभा शर्मा ने प्राचार्या के रूप में न केवल शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्र में महाविद्यालय को नई दिशा दी है, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और शोधपरक गतिविधियों को भी गति प्रदान की है। उनके मार्गदर्शन में महाविद्यालय ने अनेक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

इस सम्मान पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है। प्राध्यापकों और छात्राओं ने कहा कि डॉ. आभा शर्मा का यह पुरस्कार पूरे महाविद्यालय और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

प्रो. डॉ. आभा शर्मा ने इस अवसर पर कहा—
“यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे महाविद्यालय परिवार का है। छात्राओं की प्रगति और उनके व्यक्तित्व निर्माण के लिए कार्य करना ही मेरा सबसे बड़ा उद्देश्य है। आने वाले समय में भी हम शिक्षा की गुणवत्ता और नवाचार को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।”

Leave a Reply