यूएसनगर में बेटी को ससुराल विदा करने आई महिला की मौत

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर नैनीताल राष्ट्रीय

देहरादून। अनीता रावत
भाई दूज में मायके आई बेटी को जब मां ससुराल विदा करने जा रही थी तभी हाईवे पर एक बेकाबू वाहन ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई और मां की मौत को सामने बेटी बेहोश हो गई। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 7 बजे काशीपुर जा रही पान ग्रीन कालोनी निवासी अनीता सक्सेना उम्र 50 पत्नी नरेंद्र सक्सेना निवासी हल्द्वानी ससुराल जा रही बेटी स्वाति को विदा करने के लिए आई थी। दोनों मां बेटी बस का इंतजार कर रही थी तभी, वहां से गुजर रहे वाहन ने महिला अनिता को टक्कर मार दी गंभीर रुप से घायल अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। मां के साथ खड़ी स्वाति बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने उसे संभाला और पुलिस को बुलाया।

Leave a Reply