टनकपुर में वनकर्मी की गोली मारकर हत्या

टनकपुर (चम्पावत), संवाददाता। नैनीताल निवासी एक वनकर्मी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। टनकपुर में हल्द्वानी वन प्रभाग के सेनापानी स्थित सरकारी आवास पर वनकर्मी का शव पड़ा मिला। घटना की स्पष्ट वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा बरामद किया है। शव का पोस्टमार्टम […]

Continue Reading

एक मार्च से रामनगर में खुलेगा सफारी जोन

रामनगर। रामनगर में जंगल सफारी के लिए एक और जोन तैयार हो गया है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग आमपोखरा रेंज को एक मार्च से जंगल सफारी के लिए खोलने जा रहा है। इस जोन का गेट हाथीडगर में होगा। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि एक मार्च से शुरू […]

Continue Reading

चार दिन की रिमांड पर राज बताएगा हल्द्वानी हिंसा के आरोपी मलिक

हल्द्वानी। हल्द्वानी हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक चार दिन की पुलिस रिमांड पर राज बताएगा। मलिक को रिमांड में लेने से पहले ही पुलिस ने पूछताछ के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में आठ फरवरी को हुई हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक को नैनीताल पुलिस ने पूछताछ के लिए चार […]

Continue Reading

हल्द्वानी के आरोपी मलिक पर यूएपीए का शिकंजा

हल्द्वानी। हल्द्वानी हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक पर पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) का शिंकजा कस दिया है। हल्द्वानी के वनभूलपुरा में आठ फरवरी को हुई हिंसा ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था। इसमें कई लोग घायल हुए और 100 से अधिक सरकारी और निजी वाहनों को जला दिया […]

Continue Reading

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से मुनस्यारी में नलों में पानी जमा

पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद सीमांत में ठंड में इजाफा हुआ है। मुनस्यारी में नलों में पानी तक जम गया है। इधर, जिला मुख्यालय में भी शीत लहर के प्रकोप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। बफीर्ली हवा चलने से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई […]

Continue Reading

हल्द्वानी के काशीपुर में पुलिस टीम पर हमला

हल्द्वानी। वारंटी की धरपकड़ को गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस के कब्जे से पकड़े गए वारंटी को भी छुड़ा लिया। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। शनिवार की रात कुंडा थाना पुलिस एसआई होशियार सिंह […]

Continue Reading
उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री धामी ने मांगी अतिरिक्त हेली एंबुलेंस

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में चलेगी हेली एंबुलेंस

देहरादून। बदरीनाथ और केदारनाथ में 50-50 बेड के अस्पतालों का संचालन इस बार शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही बीमार यात्रियों को आपात स्थिति में हायर सेंटर पहुंचाने के लिए हेली एंबुलेंस सेवा भी शुरू की जा रही है। इसका संचालन केंद्र सरकार के सहयोग से होगा। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ […]

Continue Reading

हल्द्वानी हिंसा : वनभूलपुरा मामले में एनजीओ के खाते होंगे सीज

हल्द्वानी। हैदराबाद से हल्द्वानी आकर हिंसाग्रस्त क्षेत्र में रुपये बांटने वाले एनजीओ संचालक सलमान के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बैंक खाता सीज करने के साथ-साथ पंजीकरण निरस्त करने और रकम ट्रांसफर करने वालों को चिह्नित करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। बीती 20 फरवरी की […]

Continue Reading

नेपाल सीमा पर बोलेरो पलटी, 17 घायल

हल्द्वानी। नेपाल सीमा पर बनबसा में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 17 मजदूर घायल हो गए। एक मजदूर को हायर सेंटर रेफर किया गया। अन्य 16 मजदूरों को टनकपुर अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यूपी से मजदूरों को लेकर आ रही बोलेरो बनबसा केला फैक्ट्री गोदाम के पास […]

Continue Reading

उत्तराखंड में 10 साल काम कर चुके दैनिक कर्मी होंगे नियमित : हाईकोर्ट

नैनीताल। उत्तराखंड के सरकारी विभागों में 10 साल काम कर चुके दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नियमित होंगे। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने 4 दिसंबर 2018 से पूर्व दैनिक वेतन, तदर्थ एवं संविदा कर्मियों को दी गई नियमित नियुक्ति को सही ठहराया है। साथ ही दस साल सेवा दे चुके शेष कर्मचारियों को 2013 की नियमावली के अनुसार नियमित […]

Continue Reading