अफगानिस्तान में अपनी क्षमता बनाए रखे अमेरिका

वाशिंगटन। अफगानिस्तान में निगरानी रखने वाले एक बेहद मजबूत शासन की आवश्यकता है। अमेरिका को राष्ट्रीय हितों के लिए अपनी क्षमता को बरकरार रखने की जरूरत है। यह बात सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी निदेशक जिना हस्पेल ने कही । हस्पेल ने तालिबान के साथ संभावित शांति समझौते के मद्देनजर सीनेट सलेक्ट समिति के सामने कहा कि […]

Continue Reading

अमेरिका और चीन के बीच फिर तनातनी

वाशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर तनातनी हो गई है। इस बार मामला चीन की टेलीकॉम कपंनी हुआवेई का है। अमेरिकी प्रशासन ने हुआवेई और और उसकी मुख्य वित्तीय अधिकारी पर आपराधिक मामला दर्ज किया है। अमेरिका ने हुआवेई पर बैंक धोखाधड़ी, न्याय में बाधा डालने और व्यापार की खुफिया जानकारी चुराने […]

Continue Reading

आसिया बीबी मामले में पुनर्विचार याचिका खारिज

इस्लामाबाद। ईसाई महिला आसिया बीबी को बरी करने के मामले में दायर पुनर्विचार याचिका को पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दिया। मंगलवार को सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने पूछा कि यह कैसे धर्म का मामला है। क्या यह फैसला गुण-दोष के आधार पर नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि […]

Continue Reading

ट्रंप पांच फरवरी को संबोधित करेंगे स्टेट ऑफ द यूनियन को

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 5 फरवरी को ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ को संबोधित करेंगे। प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पैलोसी और व्हाइट हाउस के बीच हुए समझौते के तहत यह फैसला लिया गया है। ट्रंप का यह सालाना पारंपरिक संबोधन इसी मंगलवार को होना था लेकिन सरकारी कामकाज आंशिक रूप से बंद होने […]

Continue Reading

वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी पर अमेरिकी प्रतिबंध

वाशिंगटन। आर्थिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहे वेनेजुएला वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही अमेरिका ने देश की सेना से सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को स्वीकार करने के लिए कहा है। वहीं अमेरिका समेत दुनिया के 20 से अधिक देशों ने विपक्षी नेता जुआन गुइडो को […]

Continue Reading

दोबारा आतंकियों का अड्डा नहीं बनेगा अफगानिस्तान

वाशिंगटन। अमेरिका की प्राथमिकता अफगानिस्तान में युद्ध खत्म करना और वहां दोबारा आतंकवादियों का अड्डा न बने यह सुनिश्चित करना है। यह बात मंगलवार को व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैन्डर्स ने कही। व्हाइट हाउस की ओर से यह बयान अमेरिका की तालिबान से वार्ता को लेकर आ रहीं खबरों के बीच दिया है। पत्रकारों […]

Continue Reading

सोशल मीडिया से टीकाकरण पर दुष्प्रचार

लंदन। सोशल मीडिया का टीकाकरण के बारे में दुष्प्रचार फैलाने के लिए उत्तरोतर इस्तेमाल किया जा रहा है। पांच में कम से कम दो अभिभावकों को टीकों को लेकर नकारात्मक संदेशों से वास्ता पड़ता है। ब्रिटेन की रॉयल सोसायटी फॉर पब्लिक हेल्थ (आरएसपीएच) की एक रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, टीकों […]

Continue Reading

तो वेनेजुएला नहीं छोड़ेंगे अमेरिकी राजनयिक

काराकस। वेनेजुएला ने अमेरिका के साथ टकराव कम करने का इशारा किया है। इसके तहत अमेरिकी राजनयिकों के देश छोड़ने के आदेश को फिलहाल स्थगित कर दिया है। अमेरिका ने दुनिया से इस दक्षिण अमेरिकी देश में गहराते संकट में एक पक्ष लेने का आह्वान किया था। बता दें कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो […]

Continue Reading

अमेरिका में भारतीय दूतावास पर सिख अलगाववादियों का प्रदर्शन

वाशिंगटन। वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास के सामने गणतंत्र दिवस के मौके पर सिख अलगाववादियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तिरंगा जलाने का भी प्रयास किया। वहीं इस दौरान भारी संख्या में भारतीय अमेरिकी भी जुटे और हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया। सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के करीब 20 सदस्यों ने शनिवार को […]

Continue Reading

चीन में कनाडा के राजदूत बर्खास्त

ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रिडियू ने शनिवार को चीन में कनाडा के राजदूत को बर्खास्त कर दिया। यह कदम हुआवेई विवाद के चलते उठाया गया है। ट्रिडियू ने एक बयान में कहा कि कल रात मैंने जॉन मैकुलम से चीन में कनाडा के राजदूत पद से इस्तीफा देने को कहा और इस्तीफा मिलने पर […]

Continue Reading