श्रीलंका में ईस्टर पर कत्लेआम, 215 लोगों को मौत के घाट उतारा

कोलंबो। श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर दहशतगर्दों ने कत्लेआम को अंजाम दे दिया। इस आतंकी वारदात में 217 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 500 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। मरने वालों में तीन भारतीयों के भी शामिल होने की सूचना है। इस आतंकी वारदात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के […]

Continue Reading

पाक के अल्पसंख्यक समूहों का व्हाइट हाउस पर प्रदर्शन

वाशिंगटन। अमेरिका के व्हाइट हाउस पर पाकिस्तानी अल्पसंख्यक समुदाय ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियोंं का कहना था कि पाकिस्तान में उन्हें ‘सबसे खराब किस्म के नरसंहार’ का सामना करना पड़ रहा है। समूह ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अनुरोध किया कि उन्हें आत्म-निर्णय के अधिकार का प्रयोग करने में मदद करे। समूह के प्रतिनिधियों ने आरोप […]

Continue Reading

पाक ने 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

कराची। पाकिस्तान ने रविवार को 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। सूत्रों के मुताबिक रिहा कैदियों को भारी सुरक्षा के बीच कराची छावनी रेलवे स्टेशन ले जाया गया, जहां उन्हें लाहौर के लिए अल्लमा इकबाल एक्सप्रेस में चढ़ाया गया। लाहौर से उन्हें वाघा सीमा पर ले जाया जाएगा, जहां उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंपा […]

Continue Reading

चीन के साथ व्यापार समझौते के काफी करीब : ट्रंप

वाशिंगटन। चीन के साथ व्यापार समझौता अब बेहद करीब है। अगले चार सप्ताह में बेहद खास घोषणा की जा सकती है। यह बात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कही। ट्रंप ने यह भी कहा कि शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन तभी हो सकता है जब दोनों देश किसी सौदे पर सहमत […]

Continue Reading

बांग्लादेश में बच्चों के जीवन को खतरा

ढाका। जलवायु परिवर्तन से जुड़ी पर्यावरणीय आपदाओं से बांग्लादेश में एक करोड़ 90 लाख से अधिक बच्चों के जीवन और भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। कई परिवार अपनी बच्चियों का बाल विवाह करने पर मजबूर हो रहे हैं। यूनिसेफ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट बाल अधिकार एजेंसी ने एक रिपोर्ट में […]

Continue Reading

पाकिस्तान काबुल पर नीति स्पष्ट करे : खलीलजाद

वाशिंगटन। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संबंधों का विस्तार तब तक नहीं हो सकता जबतक कि इस्लामाबाद काबुल को लेकर अपनी नीतियों पर पुनर्विचार नहीं करता। यह कहना है अमेरिकी अफगान शांति दूत जेड़ खलीलजाद का। अफगानिस्तान की मीडिया आउटलेट टोलो न्यूज के अनुसार अफगानिस्तान समझौते के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि खलीलजाद ने बामियान, […]

Continue Reading

महात्मा गांधी के संदेश को रेखांकित करता है जयपुर फुट : श्रृंगला

न्यूयॉर्क। भारत के अंतरराष्ट्रीय ब्रांड जयपुर फुट से लाखों लोगों को जीवन मिला है। इस कृत्रिम अंग संगठन के प्रयास से महात्मा गांधी का सेवा और मानवता के प्रति करुणा का संदेश रेखांकित होता है। यह बात अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कही। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर […]

Continue Reading

श्रीलंका से फांसी की सजा रोकने का अनुरोध

कोलंबो। श्रीलंका से चार दशकों से अधिक समय के बाद फांसी की सजा फिर से शुरू करने की योजना पर रोक लगाने का एमनेस्टी इंटरनेशल ने अनुरोध किया है। एमनेस्टी ने कहा है कि मौत की सजा से मादक पदार्थ संबंधी अपराधों का खात्मा नहीं होगा। मानवाधिकार संस्था का यह बयान बुधवार को सामने आया […]

Continue Reading

न्यूयॉर्क में 6.9 करोड़ की संपत्ति पर जरदारी को नोटिस

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के न्यूयॉर्क में 6.9 करोड़ रुपये की संपत्ति रखने और उसे छिपाने पर इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता खुर्रम शेर जमां और उस्मान डार ने याचिका दायर कर जरदारी को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी। याचिका में आरोप लगाए […]

Continue Reading

चीन ने कंपनियों को दी 45 अरब डॉलर की राहत

बीजिंग। आर्थिक वृद्धि दर घटने के बाद चीन ने कंपनियों एवं निजी निकायों को करों में 45 अरब डॉलर की छूट दी है। चीन ने आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये पिछले महीने 300 अरब डॉलर की कर राहत देने की घोषणा की थी। यह इसकी पहली किश्त है। चीन की आर्थिक वृद्धि दर […]

Continue Reading