तो आजमगढ़ सुनेगा अखिलेश का भाषण और निरहुआ का डायलॉग

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर दिल्ली दिल्ली लाइव नोएडा बरेली मुख्य समाचार मुरादाबाद मेरठ लखनऊ वाराणसी

लखनऊ। सीमा तिवारी

सपा का एक तरह से गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ में इस बार रोचक मुकाबला होने वाला है। लोकसभा चुनाव में सपा से जहां उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं तो वही भाजपा ने भोजपुरी फिल्म के अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ का टिकट दिया है। वैसे तो सियासत के मैदान में यह बेमेल मुकाबला कहा जा सकता है। लेकिन आजमगढ़ वासियों के लिए यह सुनना दिलचस्प होगा कि अखिलेश के सियासी भाषण पर निरहुआ किस तरह डायलॉग मारते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 16वीं सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में महाराष्ट्र की एक और उप्र की पांच सीटों पर नाम तय किए गए हैं। उत्तरप्रदेश की सूची में भाजपा ने भोजपुरी फ‍िल्‍म अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को जगह दी है। निरहुआ आजमगढ़ सीट से सपाप्रमुख अखिलेश यादव को चुनावी मैदान में टक्‍कर देंगे। अजमग़ढ़ लोकसभा सीट से 2014 में तात्कालिक स्पा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी।  वहीं मैनपुरी सीट से भाजपा ने प्रेम सिंह शाक्‍य को उम्‍मीदवार बनाया गया है जो सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को चुनौती देंगे। वहीं भाजपा ने मछली शहर के सांसद राम चरित्तर का टिकट काट दिया है। उनकी जगह वीपी सरोज को चुनाव मैदान में उतारा गया है। सरोज हाल ही में बसपा से आये हैं। पिछले चुनाव में सरोज दूसरे स्थान पर थे।इसके अलावा मुंबईउत्तर-पूर्व सीट से मौजूदा सांसद किरीटसोमैया की जगह मनोज कोटक को टिकट दिया है।

Leave a Reply