बीरोंखाल : ग्रामीणों को कृषि विभाग देगा सब्जियों का बीज

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

पौड़ी/देहरादून। अनीता रावत

पौड़ी जनपद के बीरोंखाल ब्लाक क्षेत्र के गांव बवांसा तल्ला में ग्रामीणों की कृषि अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
इस बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं कृषि अधिकारियों को बताईं। साथ ही काफी मेहनत के बाद भी खेती किसानी से लाभ नहीं होने की बातें ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताईं। इस पर कृषि अधिकारियों ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की ओर से नगदी फसलों के उत्पादन के बारे में बताया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।


अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें तीन साल तक सब्जियों के बीज दिए जाएंगे, जिससे ग्रामीण खेतों में सब्जियों का उत्पादन कर खुद को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकेंगे।
इस मौके पर एक कमेटी गठित की गई, जिसके अध्यक्ष अरविंद सिंह रावत (पहले से ही नगदी फसलों का उत्पादन कर रहे ) को बनाया गया है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह रावत, पूर्व ग्राम प्रधान हयात सिंह रावत, चैन सिंह रावत, भारत सिंह रावत, पृथ्वी सिंह रावत, अर्जुन सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह रावत के अलावा काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।

Leave a Reply