लखनऊ। राजेन्द्र तिवारी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि कांग्रेस आशा बहनों के मानदेय के हक और उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है और सरकार बनने पर आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी कर्मियों को 10,000 रु प्रतिमाह का मानदेय देगी।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने किसानों और कर्मचारियों को लेकर सीएम योगी पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि उप्र सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कामों का अपमान है। आशाओं ने कोरोना में व अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है। वे सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं। प्रियंका गांधी ने शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री से मिलने जा रही आशा बहुओं को रोकने का वीडियो शेयर किया है।
